बजट घोषणाः बनेपा में फिल्म सुटिंग स्टूडियो और दोलखा में अन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र नगरी
काठमांडू, २९ मई । सरकार काभ्रेपलाञ्चोक (बनेपा) में एक फिल्म सुटिंग स्टूडियो निर्माण करने जा रही है । आगामी आर्थिक वर्ष २०८१–०८२ के लिए बजट प्रस्तुत करते हुए अर्थमन्त्री वर्षमान पुन ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने कहा है कि आगामी आर्थिक वर्ष से ही स्टूडियो निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा ।
इसतरह सरकार ने कहा है कि दोलखा चलचित्र नगरी को सार्वजनिक साझेदारी में निर्माण किया जाएगा । चालू आर्थिक वर्ष की बजट में सरकार ने दोलखा स्थित डाङडुंगे डाडा (चोटी) में अन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र नगरी स्थापना करने की बात कही थी । उसी व्यवस्था को पुनः सम्बोधन करते हुए सरकार ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय चलचित्र नगरी को सार्वजनिक साझेदारी में निर्माण किया जाएगा । इसके लिए आ.व. २०८१–०८२ में ७ अरब ३५ करोड़ का बजट विनियोजन भी किया है ।

