Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज (नेपाल) द्वारा साईकल रैली का आयोजन

 

बीरगंज, जेठ २१ ।  भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज (नेपाल) द्वारा वीरगंज साइक्लिङ क्लब के सह आयोजन में आज ३ जून २०२४ को “विश्व साईकल दिवस” के उपलक्ष्य में एक साइकल रैली का आयोजन किया गया । इस रैली का मुख्य उद्देश्य यह कि साईकल एक सरल, सर्वोत्कृष्ट, विश्वसनीय, स्वच्छ तथा पर्यावरण अनुकूल यातायात के लिए उपयुक्त है । इसलिए इसका ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए । साथ ही इस साईकल रैली का एक अन्य उद्देश्य यह भी कि लोगों को पर्यावरण और स्वास्थ्य अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए ।
साईकल रैली में सभी उम्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । सभी ने स्वास्थ्य तथा पर्यावरण अनुकूल यातायात के साधन को अपनाने का संकल्प भी लिया ।
साईकल रैली को महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीना ने भारतीय महावाणिज्य दूतावास से झंडा दिखा कर रवाना किया । यह रैली घंण्टाघर, लिंक रोड एवं भानुचौक होते हुए शंकराचार्य द्वार तक पहुँचा । वापस होने के क्रम में रैली बिर्ता चौक, घडिअर्वा पोखर होते हुए भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में पहुँची और यहाँ आकर यह समाप्त हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *