नई सरकार गठन के लिए मधेश प्रदेश प्रमुख का आह्वान
काठमांडू, जेठ २४ – मधेस प्रदेश प्रमुख सुमित्रा भण्डारी ने नई सरकार गठन के लिए आह्वान किया है । कल मुख्यमन्त्री सरोजकुमार यादव विश्वास मत नहीं प्राप्त कर सके । इसके बाद ही प्रदेश प्रमुख भण्डारी ने नई सरकार गठन के लिए आह्वान किया है ।
प्रदेश प्रमुख के कार्यालय के निमित्त सचिव शत्रुधन यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश प्रमुख ने संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ अनुसार मुख्यमन्त्री में दाबा पेश करने के लिए शुक्रवार की सुबह १० बजे तक का समय दिया है ।
सूचना में उल्ल्ोख है कि ‘‘संविधान की धारा १६८ की उपधारा २ अनुसार प्रदेशसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए दो या दो से ज्यादा दलों के समर्थन में बहुमत प्राप्त कर सकता है, मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री पद में नियुक्त प्रयोजन के लिए अपना दाबा पेश कर सकते हैं । इसके लिए प्रदेशसभा सदस्य ने २०८१÷०२÷२५ गते शुक्रवार की सुबह १० बजे के भीतर तक माननीय प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने आह्वान किया है ।

