Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त छोड़ने की मांग को लेकर विराटनगर में प्रदर्शन

 

काठमांडू, जेठ २५ – मोरङ के रंगेली नगरपालिका में नगर प्रहरी पर आक्रमण तथा कार्यवाहक मेयर, प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था । उन्ही लोगों को बिना शर्त छोड़ने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विराटनगर में प्रदर्शन किया है ।
शुक्रवार महेन्द्र मोरङ आदर्श बहुमुखी कैंपस के विद्यार्थी ने कोशी राजमार्ग अन्तर्गत विराटनगर के रोडशेष चोक में यातायात अवरुद्ध किया है और उनकी मांग है कि जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उन्हें छोड़ा जाए । विद्यार्थियों ने कुछ समय तक ले सड़क अवरुद्ध किया था ।
गुरुवार के दिन रंगेली नगरपालिका के कार्यवाहक मेयर एवं रंगेली–८ के वडाध्यक्ष ढकप्रसाद आचार्य और प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत ओमकारप्रसाद न्यौपाने के साथ विद्यार्थियों ने दुर्व्यवहार किया था । विद्यार्थियों द्वारा आक्रमण करने के दौरान ४ नगर प्रहरी सामान्य रुप से घायल हुए थे ।
आक्रमण और दुर्व्यवहार करने के आरोप में प्रहरी ने विराटनगर स्थित महेन्द्र मोरङ आदर्श बहुमुखी कैंपस के स्ववियु सदस्य सदस्य दीपक यादव सहित ६ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था ।
उन सबके विरुद्ध अभद्र व्यवहार मुद्दा चलाने की तैयारी है । लेकिन गिरफ्तार किए गए लोगों को बिना शर्त छोड़ने की मांग करते    विद्यार्थियों ने शुक्रवार विराटनगर में प्रदर्शन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com