Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री सतीश सिंह सहित 10कैबिनैट तथा 3राज्य मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सतीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मधेश भवन में आयोजित समारोह में गवर्नर सुमित्रा सुवेदी भंडारी ने मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह सहित 10कैबिनैट तथा 3राज्य मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
नये मंत्री मंडल में सरोज कुमार यादव को भौतिक पूर्वाधार तथा विकास,भरत कुमार साह को अर्थ (वित्त), गोविंद बहादुर न्यूपाने को भूमिका व्यवस्था,कृषि तथा सहकारी, युवराज भट्टराई को उद्योग, बाणिज्य तथा पर्यटन, राज कुमार लेखी कोशिक्षा तथा संस्कृति, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह को स्वास्थ्य तथा जनसंख्या, बेची लूंगेलीकोउर्जा, सिंचाई तथा पेयजल, प्रमोद कुमार जायसवालको खेलकूद तथा समाज कल्याण, विमला अंसारी को गृह ,संचार तथा कानून काकैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी तरह उर्मिला चौधरी श्रम तथा यातायात मंत्रालय,केशव राय स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय, शारदा देवी थापा शिक्षा तथा संस्कृति तथा रंजू कुमारी मंडल को विना विभागीय राज्य मंत्री बनाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *