Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भगवान राम की जन्मभूमि चितवन का माडी ही है – ओली

 

काठमांडू, जेठ २५ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर दोहराया है कि भगवान राम की जन्मभूमि चितवन का माडी ही है ।
एमाले चितवन के ११वें जिला अधिवेशन से निर्वाचित पदाधिकारी तथा सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोलते हुए ओली ने दाबा किया कि धार्मिक पौराणिक सांस्कृतिक मान्यता के आधार में भगवान राम की जन्मभूमि चितवन का माडी ही है । ‘शास्त्र में पूर्णरुप से लिखा गया है लेकिन न जाने कोई क्यों नहीं बोलता है । न जाने कौन नहीं बोलने देता है आश्चर्य है पण्डित लोग भी नहीं बोलते हैं ।’
आली जब स्वयं प्रधानमंत्री थे तो उस समय में उन्होंने माडी के अयोध्या पुरी में मन्दिर और मूर्ति बनाकर भेजा था । इस बात का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि इसे एक व्यवस्थित मंदिर और धाम के रूप में विकसित किया जाना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com