प्रधानमन्त्री के बुलाने पर भी बालेन बैठक में उपस्थित नहीं हुए
काठमांडू, जेठ २५ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने काठमांडू उपत्यका के मेयर के साथ बातचीत करने के लिए एक बैठक बुलाई थी, जिसमें काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह उपस्थित नहीं हुए ।
शुक्रवार प्रधानमन्त्री द्वारा आयोज किए गए बैठक में काठमांडू उपत्यका के कूड़ा व्यवस्थापन में सङ्घीय सरकार और स्थानीय सरकार की भूमिका तथा दायित्व के विषय में केन्द्रित थी । लेकिन बालेन वहाँ नहीं पहुँचे । उनके स्थान में उपमेयर सुनिता डंगोल वहाँ पहुँची थी । समय –समय में शाह सामाजिक सञ्जाल में स्टाटस लिखते रहते हैं और संघीय सरकार तथा राजनीतिक दल के नेताओं की आलोचना भी करते रहते हैं । वैसे भी वो किसी भी कार्यक्रम में कम ही जाते हैं ।
आज की बैठक में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने जानकारी दी कि काठमांडू उपत्यका के कूड़ा व्यवस्थापन का समन्वय सङ्घीय सरकार ही करें । मेयर्स फोरम के सिफारिस पर लगानी बोर्ड द्वाार इससे सम्बन्धित आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की भी उन्होंने जानकारी दी ।


