Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

 

नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने नेपाल की जनता एवं मंच की ओर से भारत के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री एवं समकालीन विश्व के सर्वाधिक प्रख्यात नेता नरेंद्र मोदी जी को बधाई ज्ञापित किया है।

उन्होंने एक बयान देते हुए कहा कि भारत एक महान लोकतांत्रिक देश है जहां की जनता अपने उच्चतम विवेक का प्रयोग करते हुए मताधिकार का प्रयोग करता है। इस बार भी वहां की ताज़ा जनादेश से भारत में सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी एक इतिहास बनाते हुए तिसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

विश्व बंधु सम्माननीय मोदी जी नेपाल में सर्वाधिक भ्रमण करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री है। वे केवल काठमांडू ही नहीं भारत के सीमावर्ती क्षेत्र माता सीता की भूमि जनकपुर एवं भगवान गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी के भ्रमण करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री है।

यह भी पढें   जहाँ शिव और बुद्ध मिलते हैं: काठमांडू घाटी की दिव्यता : डा.विधुप्रकाश कायस्थ

नेपाल और नेपाली जनता के अद्वितीय हितैषी का प्रमाण इससे अधिक क्या हो सकता है कि जब नेपाल में महाभूकंप आया हो या कोविडकाल उनके नेतृत्व में तत्काल सहयोग एवं सद्भाव प्राप्त हुआ।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पकार श्री मोदी जी के मन मस्तिष्क में एक समृद्ध नेपाल का परिकल्पना है। वे अपने “पड़ोसी प्रथम “की विदेश नीति में नेपाल को विशेष महत्व देते रहे हैं और तीसरे कार्यकाल में भी इस नीति को निरंतरता मिलेगा ऐसा हमें दृढ़ विश्वास है।
यही कारण है कि भारत में अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री जी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, NDA संसदीय दल और लोक सभा के नेता चुने जाने पर नेपाल के जन जन में हर्ष छा गया है। जब अयोध्या में भगवान राम का प्राणप्रतिष्ठा हो रहा था और नेपाल राममय हो गया था, ठीक उसी तरह अभी मोदीमय हो गया है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – मेक्सिको की लगातार दूसरी जीत

प्रधानमंत्री मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण कार्य तो आगे बढ़ेगा ही नेपाल भारत मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होगा।

युगपुरुष श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में नेपाल में विकास की गति मजबूत तो होगा ही दुनिया में शांति व्यवस्था कायम करने का उनका दृढ़संकल्प साकार अवश्य होगा।
वे भले भारत के प्रधानमंत्री है है लेकिन वे भारत की प्राचीन आदर्श ‘ बसुधैव कुटुम्बकम’की भावना से ओत-प्रोत हो पूरी विश्व मानवता की सेवा हेतु पूर्णतः संकल्पित है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – घाना की विजयी शुरुआत

मंच परिवार उनके कार्यकाल अद्वितीय, अटूट एवं अखण्ड होने की प्रार्थना करता है। भारत के कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बहुत बहुत बधाई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed