जनमत पार्टी और डा. राउत को शुभकामनाएं कुछ मंत्राणा : अजयकुमार झा
जनमत पार्टी और डा. सिके राउत जी को अनंत शुभकामनाओं के साथ कुछ मंत्राणा संप्रेषित करना चाहूंगा!
आज 2024 जून 7 तारीख को नेपाल के मधेस प्रदेश में नई सरकार के नेतृत्व करते हुए जनमत पार्टी के सतीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मधेश भवन में आयोजित समारोह में गवर्नर सुमित्रा सुवेदी भंडारी ने मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह सहित 10 कैबिनैट तथा 3 राज्य मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। आज के इस नये मंत्री मंडल में अधिकांश नए चेहरे को सामिल किया गया है। वामपंथी विचारधारा के पार्टियों के साथ बना यह गठबंधन कितना दिन टिकेगा यह कोई नहीं जानता । लेकिन इतना आम लोग भी समझ रहे हैं कि यह सरकार अल्पायु है।
इस सरकार में मंत्रियों के सूची में अपनेआप को देखकर सभी मंत्रियों के लिए अहोभाग्य मनाना भी स्वाभाविक ही है। सरोज कुमार यादव को भौतिक पूर्वाधार तथा विकास,भरत कुमार साह को अर्थ (वित्त), गोविंद बहादुर न्यूपाने, युवराज भट्टराई, राज कुमार लेखी, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, बेची लूंगेली, प्रमोद कुमार जायसवाल, विमला अंसारी को गृह ,संचार तथा कानून का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसी तरह उर्मिला चौधरी,केशव राय, शारदा देवी थापा, रंजू कुमारी मंडल को राज्य मंत्री बनाया गया है। लोकतंत्र में सरकार बनाने की यह सामान्य प्रक्रिया है।
राजनीतिका मुख्य उद्देश्य, शक्ति हासिल करना होता है। और शक्ति हासिल करने के लिए सत्ता में जाना अनिवार्य होता है। सत्ता के लिए वर्तमान समय में गठबंधन करना, कूटनीतिक योजना बनाना अथवा जिस प्रकार के योजनाओं से सत्ता हासिल हो सकती है उस प्रकार के कार्य को संपन्न करना अनिवार्य होता है। आज नेपाल के मधेस प्रदेश में जनमत पार्टी अल्पमत में होते हुए भी अपने से बड़े पार्टियों के समर्थन में मुख्यमंत्री का पद प्राप्त कर लिया है, यह जनमत पार्टी के लिए शुभ संकेत है। एक उपलब्धि है। राजनीति में इसे अन्यथा नहीं लिया जा सकता बल्कि सफलता के रूप में देखा जाता है। रही बात मधेशी को सम्मानित तथा मधेश को विकसित करने की, मधेश को सुदृढ़ करने की, मधेश के जनता को शिक्षित करने की, समृद्धि के लिए प्रयास करने की तो यह जिम्मेदारी सरकार के ऊपर आना स्वाभाविक है। मेरे समझ में प्रदेश के समग्र विकास की जिम्मेदारी सरकार को खुशी-खुशी लेना चाहिए और दावे के साथ उद्घोषणा भी करना चाहिए। यही उद्घोषणा सरकार के भविष्य के लिए मजबूत आधार बनेगा।
जनमत पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनना मधेशी जनता के हृदय में एक योग्यतम व्यक्ति के हाथों में होने का भरोसा दिलाता है। डॉ सी के राउत के प्रति मधेशी जनता में आस्था और विश्वास है, परंतु यह नवनिर्मित सरकार उनके लिए और उनके पार्टी के लिए चुनौती ही नहीं भविष्य का निर्धारक भी है।मधेशी के विकास में अगर चूक जाते हैं, अच्छी योजनाओं को कार्यान्वयन नहीं कर पाते हैं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर मधेश के विकास के लिए एक आधार स्तंभ खड़ा नहीं कर पाते हैं तो यह यह सरकार के नेतृत्व उनके लिए घातक साबित हो सकता है। अतः एक एक कदम को फूंक फूंक कर सौ सौ बार सोचकर अनेक कसौटियों पर रखकर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। सी के राउत जी को भरपूर प्रयास करना होगा कि उनके पार्टी के नेतृत्व में बनी यह सरकार सत प्रतिशत सृजनात्मक हो, शिक्षा में तूफानी परिवर्तन लाए, कृषि क्षेत्र को अत्यधिक जीवित किया जाए, गांव गांव में बनाए जा रहे द्वार और अनावश्यक निर्माण कार्य को रोका जाए, अरबों रुपया द्वार बनाने में खर्च किया गया पिछले 7 वर्षों में लेकिन एक उपलब्धि मुझे दिखा दे कि उससे एक व्यक्ति को लाभ मिला हो ? इस तरह के मूर्खता बड़ी काम न किया जाए। मुझे विश्वास है सिके राउत जी इस तथ्य को समझ रहे होंगे। और व्यवहार में उतरेंगे क्योंकि उनकी सरकार की हार उनकी हार मानी जाएगी, उनकी कमजोरी मानी जाएगी और उनके साथ जो सेंटीमेंट जुड़ा हुआ है मधेशी जनता का वह टूट जाएगा। पुनः अनंत शुभकामनाओं के साथ! धन्यवाद।

