Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री कप वॉलीबॉल लीग (महिला) का खिताब नेपाल पुलिस क्लब ने जीता

 

काठमांडू, जेठ २६ – आठवां प्रधानमन्त्री कप वॉलीबॉल लीग में महिला वर्ग का खिताब नेपाल पुलिस क्लब ने जीत लिया है ।
पुलिस ने लीग में अपराजित होते हुए फाइनल में पहुँचे हुए एभरेष्ट वॉलीबॉल क्लब बुटबल को ३–२ ले पराजित किया । पुलिस ने एभरेष्ट को २५–२१, २५–२३, २०–२५, २०–२५ तथा १५ –१२ के सेट में पराजित किया है । पुलिस ने पहले और दूसरे सेट में लगातार जीत हासिल की । तीसरे और चौथा सेट में हार गई । पाचवां सेट जीतकर डिफेन्डिङ चैंपियन पुलिस ने खिताब को जीत लिया ।
सातवें प्रधानमंत्री कप में एपीएफ को हराकर चैंपियन बनी पुलिस ने गत चैत में सम्पन्न आरबीबी वॉलीबॉल लीग में एवरेस्ट से पराजित होकर उपबिजेता बनी थी । शनिवार को ही पुरुष वर्ग का फाइनल खेल गण्डकी प्रदेश और हेल्प नेपाल के बीच होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *