जसपा नेपाल ने पदाधिकारी तथा केन्द्रीय सदस्य उम्मीदवारों के लिए निर्धारण किया मापदंड
काठमांडू, जेठ २६ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल ने पदाधिकारी तथा केन्द्रीय सदस्य के उम्मीदवारी की मापदण्ड निर्धारण किया है ।
जसपा नेपाल ने इसी जेठ २८ गते जनकपुर में होने वाले अपने प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन में उमीदवार की चाहत रखने वालों के लिए एक मापदण्ड तय की है । पार्टी विधान के धारा २५ अनुसार न्यूनतम योग्यता निर्धारण किया गया है । इसकी जानकारी प्रचार–प्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
मापदण्ड अनुसार केन्द्रीय पदाधिकारी के लिए उम्मीदवार होने के लिए केन्द्रीय समिति के सदस्य या प्रदेश÷राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष के रुप में कम से कम पाँच वर्ष तक काम करना चाहिए ।
इसी तरह केन्द्रीय समिति के सदस्य का उम्मीदवार बनने के लिए सङ्गठित पार्टी सदस्य होकर कम से कम १० वर्ष पार्टी सदस्य बनकर केन्द्रीय समिति, या केन्द्रीय निकाय, या प्रदेश÷राष्ट्रिय समिति के सदस्य, या केन्द्रीय विभाग के सदस्य, या जिला समिति के पदाधिकारी, या जनवर्गीय सङ्गठन के केन्द्रीय पदाधिकारी होकर एक कार्यकाल या लगातार पाँच वर्ष तक काम करना चाहिए ।
महिला, दलित, श्रमिक, मधेशी, आदिवासी जनजाति, थारु, मुस्लिम और अपाङ्ग व्यक्ति के हक में लगातार पाँच वर्ष या एक कार्यकाल जिला समिति या प्रदेश÷राष्ट्रीय समिति या जनवर्गीय सङ्गठन के केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी होकर काम करना चाहिए ।

