जसपा नेपाल एकता महाधिवेशन में देश विदेश के अतिथि होंगे शामिल
काठमांडू, जेठ २६ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के एकता महाधिवेशन में विभिन्न देश के अतिथि सहभागी होंगे । जेठ २८ गते से जनकपुर में शुरु हो रहे एकता महाधिवेशन में सहभागी होने के लिए मलेशिया, अजरबैजान, स्पेन और इंडोनेशिया से आने वाले अतिथि आज ही काठमांडू पहुँच चुके हैं । यह जानकारी पार्टी ने दी है ।
जसपा नेपाल के विदेश विभाग प्रमुख अर्जुन थापा ने बताया कि भारत से आने वाले अतिथि बिहार के दरभंगा से सड़क मार्ग होते हुए जनकपुर आऐंगे । मलेशिया के डेमोक्रेटिक एक्सन पार्टी के युवा नेता नूर रहिम बिन निसार, भारतीय समाजवादी पार्टी के नेता एवम् सामाजिक चिन्तक डॉ.सुनिलम महाधिवेशन में अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।
इसी तरह स्पेनिस सोशलिस्ट वर्कर पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक रिकार्ड टोरेल, भारत के सोशलिस्ट पार्टी के प्रवक्ता मनिस सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता आलोक मेहता, भारतीय कांग्रेस के नेता बीआर पाटिल और उसी पार्टी के प्रवक्ता उदित राज अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।
इसी तरह अजरबैजान पार्टी के सांसद स्माइलोभ शाहिन, प्रोग्रेसिभ एलाइन्स और सोसल डेमोक्रेटिक एलाइन्स के प्रतिनिधि भी महाधिवेशन में शामिल होंगे । उन्होंने बताया कि चिनी कम्युनिस्ट पार्टी से कोई प्रतिनिधि नहीं आऐंगे । यद्यपि इस पार्टी ने जसपा को महाधिवेशन की सफलता की शुभकामना सन्देश भेज दिया है ।
इसी तरह, जसपा नेपाल से अलग हुए अशोक राई नेतृत्व के जसपा बाहेक अन्य दलों को महाधिवेशन में अतिथि के लिए निमन्त्रण भेजा गया है । कांग्रेस, एमाले, माओवादी केन्द्र, लोसपा नेपाल, राप्रपा आदि के साथ अन्य दलों को भी निमन्त्रण भेजा गया है । वैसे अभी तक इस बात की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है कि कौन –कौन सी पार्टी के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे ।

