रंगेली नगरपालिका विद्यार्थी समूह ने सरकारी गाड़ी में आग लाग दी
काठमांडू, जेठ २७ – मोरङ के रंगेली नगरपालिका के नगर प्रहरी पर आक्रमण करने वाले समूह को छोड़ने की मांग कर रहे विद्यार्थी समूह ने विराटनगर में सरकारी गाड़ी को जला दिया है ।
रविवार की सुबह प्रदेश योजना आयोग के को१झ ६४४ नम्बर की गाड़ी को विद्यार्थियों के समूह ने जला दिया है । विद्यार्थी समूह ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पाँच गाड़ी को भी तोड़फोड़ दिया है ।
गुरुवार को नेपाल विद्यार्थी संघ के एक समूह ने रंगेली नगरपालिका के कार्यवाहक मेयर एवम् रंगेली–८ के वडाध्यक्ष ढ़कप्रसाद आचार्य और प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत ओमकार प्रसाद न्यौपाने के साथ दुव्र्यवहार कर रहे नगर प्रहरी के साथ मारपीट की थी । इस घटना में संलग्न ६ विद्यार्थी को प्रहरी ने गिरफ्तार किया था । वे सभी नेविसंघ के हैं । विद्यार्थी को गिरफ्तार करने के विरोध में महेन्द्र मोरङ आदर्श बहुमुखी कैंपस विराटनगर के विद्यार्थी ने शुक्रवार के दिन कोशी राजमार्ग को कुछ समय के लिए अवरुद्ध किया था ।
आज (रविवार) की सुबह प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने महेन्द्र मोरङ कॉलेज के आगे चल रही प्रदेश योजना आयोग की गाड़ी पर पत्थरबाजी की । इस पत्थरबाजी से ड्राइवर गाडीÞ से बाहर निकल गया । उसके बाद विद्यार्थियों ने गाड़ी में आग लगा दी । गाड़ी में आग लगाने से पहले विद्यार्थी समूह ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पाँच गाड़ी को तोड़फोड़ दिया था । कञ्जनजंगा पार्टी प्यालेस के सामने रुकी हुई प्राधिकरण की बा१ञ १८८७, को१ञ २४१९, प्रदेश १–००१ ञ २७०१, प्रदेश १–००१ ञ २७९०, ८१८० नम्बर की गाड़ी को तोड़फोड़ किया था । जिससे गाड़ी के सभी शिशे टूटफूट गए हैं ।
रंगेली में निजी विद्यालय मनमानी शुल्क ले रही है । साथ ही शिक्षक चयन में भी अपनी मनमानी कर रही है । इस विषय को लेकर जेठ १३ गते नेविसंघ ने एक ज्ञापन पत्र दिया था । नगरपालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया । नगरपालिका के ध्यान नहीं देने पर विद्यार्थी समूह के साथ मारपीट हो गई थी ।
घटना में संलग्न के आरोप में प्रहरी ने रंगेली–६ के २३ वर्षीय दीपक यादव, २० वर्षीय राहुल यादव, रुकुम यादव, रंगेली–७ के १८ वर्षीय रमणकुमार राय, रंगेली–८ के १९ वर्षीय विषेक झा और रंगेली–२ के मिलन मिश्र को गिरफ्तार किया था । दीपक नेविसंघ से महेन्द्र मोरङ स्ववियु सदस्य निर्वाचित हुए थे ।


