Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में मन्त्रिपरिषद् विस्तार, वनमन्त्री में साह नियुक्त

 

काठमांडू, जेठ २७ – मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सतिश सिंह ने अपनी मन्त्रिपरिषद् का विस्तार किया है । सिंह ने अपनी पार्टी जनमत से त्रिभुवन साह को वनमन्त्री और मोहम्मद सकिल मियाँ को राज्यमन्त्री नियुक्त किया है । गत शुक्रवार मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए सिंह ने उसी दिन १० मन्त्री और तीन राज्यमन्त्री नियुक्त किया था ।
सत्ता भागबन्डा के क्रम में वन मन्त्रालय जनमत को दिया जाए इसमें सहमति हुई थी । मुख्यमन्त्री ने आज साह को मन्त्री नियुक्त किया है । साह सिरहा के क्षेत्र नं. ४ के (क) से प्रत्यक्ष निर्वाचित सांसद है । नवनियुक्त मन्त्री और राज्यमन्त्री को शपथ प्रदेश प्रमुख के कार्यालय में है । इसके साथ ही अब मधेश मन्त्रिपरिषद् १६ सदस्यीय हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *