राष्ट्रपति पौडेल का जेनेवा भ्रमण
काठमांडू, जेठ २७ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा जा रहे हैं । अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के ११२वें सत्र में होने वाले ‘सामाजिक न्याय के लिए विश्वव्यापी गठबन्धन’के उद्घाटन समारोह में सहभागी होने के लिए राष्ट्रपति पौडेल जेनेवा जा रहे हैं । पौडेल श्रम सम्मेलन अन्तर्गत होने वाले सामाजिक न्याय के लिए विश्वव्यापी गठबन्धन के उद्घाटन सत्र को गुरुवार को सम्बोधन भी करेंगे । परराष्ट्र मन्त्रालय के अनुसार पौडेल ने जेठ ३० गते स्वीट्जरलैंड के राष्ट्रपति भायोला एमहेर्ड से मुलाकात करेंगे ।
जेनेवा से राष्ट्रपति पौडेल असार १ में बर्लिन जाएंगे । जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रयाङ्क वाल्टर स्टिनमियर के निमन्त्रण में वो बर्लिन पहुँचेंगे । पौडेल का असार ३ को द्विपक्षीय भेटवार्ता करने का कार्यक्रम है । जेनेवा और बर्लिन भ्रमण में राष्ट्रपति पौडेल की श्रीमती सविता पौडेल, राष्ट्रपति के परराष्ट्र विज्ञ डा. सुरेशचन्द्र चालिसे, राष्ट्रपति कार्यलय के सचिव और परराष्ट्र मन्त्रालय के उच्च अधिकारी भी सहभागी होंगे ।
राष्ट्रपति पौडेल असार ५ में स्वदेश वापस लौट जाएंगे । ये जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है ।


