राष्ट्रपति पौडेल कतार में
काठमांडू, जेठ ३० – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल स्विट्जरलैंण्ड और जर्मनी भ्रमण के क्रम में कतार की राजधानी दोहा पहुँच गए हैं । उन्हें दोहा स्थित हमाद इन्टरनेशनल विमान स्थल में नेपाली राजदूत नरेशविक्रम ढ़काल तथा दूतावास के कर्मचारी और कतार के विदेश मन्त्रालय के कर्मचारियों ने स्वागत किया ।
राष्ट्रपति पौडेल कल जेनेवा के लिए प्रस्थान करने की तालिका है । ये जानकारी उनके प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने दी । वहाँ उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) की आयोजना में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के ११२वां उच्चस्तरीय सत्र की सामाजिक न्याय के लिए विश्वव्यापी गठबन्ध (ग्लोबल कोलिसन फॉर सोशल जस्टिस्स के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे ।
राष्ट्रपति पौडेल जेठ ३१ गते समाजिक न्याय के लिए विश्वव्यापी गठबन्धन के उद्घाटन मञ्च को संबोधन करेंगे । समाजिक न्याय के लिए विश्वव्यापी गठबन्धन के उद्धघाटन मंच को संबोधन कर जेठ ३१ को ही राष्ट्रपति पौडेल से अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ)के महानिर्देशक गिल्बर्ट एफ होग्ङबो मुलाकात करेंगे । इसी तरह राष्ट्रपति पौडेल जेठ ३० गते स्वीस महासंघ के राष्ट्रपति भिओला आमहर्ड से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे । स्विट्जरलैंण्ड के भ्रमण के बाद राष्ट्रपति पौडेल असार १ गते जेनेवा से जर्मनी के बर्लिन प्रस्थान करेंगे ।
उन्हें संघीय गणतन्त्र जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैङ्क–वाल्टर स्टाईनमायेर ने निमन्त्रण दिया था । उनकी निमंत्रण पर ही वें जर्मनी के औपचारिक भ्रमण पर निकलें हैं । असार ३ गते जर्मनी समकक्षी के साथ उनकी औपचारिक वार्ता होगी । राष्ट्रपति पौडेल भ्रमण सम्पन्न कर असार ५ गते स्वदेश वापस लौटेंगे ।

