श्रम संबंधी समस्या समाधान करने तथा समाजिक न्याय प्रवर्द्धन में नेपाल प्रतिबद्ध है – श्रम मंत्री
काठमांडू, जेठ ३० – श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री डोलप्रसाद अर्याल ने कहा है कि श्रमसम्बन्धी समस्या समाधान करने तथा समाजिक न्याय प्रवर्द्धन में नेपाल प्रतिबद्ध है ।
मंगलवार जेनेवा में आयोजित ११२ वें अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि श्रमिकों को मर्यादित कार्य में लगाने की कार्यसूची कार्यान्वयन करने के लिए नेपाल सरकार प्रतिबद्ध है ।
मंत्री अर्याल ने श्रमसम्बन्धी ऐन, कानून के कार्यान्वयन तथा सुधार के साथ ही उस क्रम में प्राप्त अनुभव,उपलब्धि के बारे में जानकारी भी दी । जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्रसङ्घ तथा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए नेपाल के स्थायी नियोग ने जानकारी दी है ।
मन्त्री अर्याल ने मंगलवार अपराह्न मलेसिया के मानव संशाधनमन्त्री चि केओङ सिम से मुलाकात की । इस अवसर में उन दोनों के बीच नेपाली आप्रवासी कामदारों के लिए सुरक्षित काम का वातावरण निर्माण और कामदार का इल्म अभिवृद्धि में सहयोग सुदृढ़ करने के विषय में चर्चा हुई । इसी तरह मंत्री अर्याल और कतार के श्रममन्त्री अली समिख अल मारी के बीच भी मंगलवार को ही मुलाकात हुई ।
सम्मेलन में सहभागी होने के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के नेतृत्व के प्रतिनिधि मण्डल में मंत्री अर्याल आज शामिल होंगे ।

