मनकामना केबलकार असार अन्तिम से ५० दिन के लिए बंद किया जाएगा
काठमांडू, असार २ – मनकामना केबलकार असार अन्तिम सप्ताह से ५० दिन के लिए बंद किया जाएगा ।
मनकामना दर्शन प्रा.लि ने एक सूचना जारी कर यह जानकारी दी है कि असार ३१ गते से मनकामना केवलकार को ५० दिन के लिए बंद किया जाएगा । सूचना में कारण का उल्लेख किया गया है कि केबलकार के डिजिटल प्रणाली के स्तरोन्नति करने और केबल तार को बदलने का भी काम किया जाएगा । इस काम में कुछ समय लग जाएगा । इसलिए इसे ५० दिन के लिए बंद किया जाएगा ।


