Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल बर्लिन में, कल औपचारिक भेटवार्ता

 

काठमांडू, असार २ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल सङ्घीय गणतन्त्र जर्मनी के औपचारिक भ्रमण के क्रम में जेनेवा से बर्लिन पहुँचे गए हैं । वे अपने समकक्षी डा फ्याङ्क –वाल्टर स्टीनमेयर के मैत्री पूर्ण निमन्त्रण पर जर्मनी के औपचारिक भ्रमण में गए हैं ।
राष्ट्रपति पौडेल नेतृत्व के प्रतिनिधि मण्डल को शनिवार अपराह्न बर्लिन ब्रान्डेनवर्ग अन्तरराष्ट्रीय विमान स्थल में जर्मनी के लिए नेपाल के राजदूत रामकाजी खड्का तथा उनकी धर्मपत्नी,जर्मनी के राष्ट्रपति के सङ्घीय परराष्ट्र मामिला कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने स्वागत किया । ये जानकारीे बर्लिन स्थित नेपाल के राजदूतावास ने दी है ।
राष्ट्रपति पौडेल के साथ प्रथम महिला सविता पौडेल, राष्ट्रपति के परराष्ट्र मामिला विज्ञ ड‘ा. सुरेशचन्द्र चालिसे, परराष्ट्र मन्त्रालय के सचिव सेवा लम्साल, राष्ट्रपति के कार्यालय के सचिव डिल्लीराम शर्मा तथा राष्ट्रपति के कार्यालय और परराष्ट्र मन्त्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हैं । राष्ट्रपति पौडेल और जर्मनी के राष्ट्रपति बीच कल सोमवार औपचारिक मुलाकात होने का कार्यक्रम है । दूतावास ने यह जनाकारी दी है ।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

विसं २०४३ के बाद राष्ट्रप्रमुख के रुप में नेपाल से उनका यह पहला भ्रमण है । नेपाल और जर्मनी बीच २०१४ साल चैत २२ गते कूटनीतिक सम्बन्ध स्थापना हुई । दोनों देश के बीच के सम्बन्ध आपसी समझदारी और सहयोग के आधार में प्रगाढ़ बना है । राष्ट्रपति पौडेल इसी असार ५ गते को स्वदेश वापस लौटेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com