नेपाल को हराकर बंगलादेश का सुपर ८ में प्रवेश
काठमांडू , असार ३ – आईसीसी ट्वान्टी–२० विश्वकप के आज के खेल में बंगला देश ने जीत हासिल कर ली है । आज के खेल में नेपाल के बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई । आज के इस जीत के साथ ही बंगलादेश ने सुपर ८ में प्रवेश कर लिया है
समूह चरण के अन्तिम खेल में नेपाल को २१ रन से हराकर बंगलादेश ने आईसीसी ट्वान्टी–२० विश्वकप के सुपर–८ में प्रवेश कर लिया है । सोमवार वेस्ट इन्डिज को सेन्ट भिन्सेन्ट में हो रहे इस खेल में बंगलादेश ने नेपाल को १०७ रन का लक्ष्य दिया था । जिसका पीछा करते नेपाल ने केवल १९.२ ओवर में अपने सभी विकेट खोकर ८५ रन मात्र बनाए ।


