Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताइवान सीमा में चीन के लड़ाकू जहाज

 

एएनआई, ताइपे।

ताइवान ने अपनी सीमा के आसपास 12 चीनी सैन्य विमानों और आठ नौसैनिक जहाजों को डिटेक्ट किया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने इस मामले को लेकर एक्स पर बयान शेयर किया है।

रक्षा मंत्रालय ने लिखा, 12 चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) विमानों में से सात ने ताइवान के एडीआईजेड एयरडिफेंसआइडेंटिफिकेशन जोन में एंटर किया। इसके बाद ताइवान ने PLA गतिविधि पर नजर रखने के लिए विमान और नौसैनिक जहाज भेजे। जून से अब तक ताइवान ने 152 बार चीनी सैन्य विमानों और 125 बार नौसैनिक या तट रक्षक जहाजों को डिटेक्ट किया है। वहीं सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के क्षेत्र के पास संचालित होने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में बढ़ोतरी करके ग्रे जोन रणनीति का इस्तेमाल तेज कर दिया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 30 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

एक बयान में ताइवान के एमओएफए ने कहा था कि चीनी कानून का एकतरफा कार्यान्वयन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता का उल्लंघन करता है। इसमें कहा गया है कि नया कानून न केवल क्षेत्रीय तनाव पैदा करेगा बल्कि कॉमर्शियल शिपिंग और मछली पकड़ने की गतिविधियों की सुरक्षा को भी प्रभावित करेगा।

ताइवान के एमओएफए ने कहा कि वह घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखेंगे और प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय कानूनों और समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (यूएनसीएलओएस) के प्रति चीन के व्यवहार की निंदा की। बताया जा रहा है चीन, समुद्री व्यवस्था बनाए रखने की आड़ में, क्षेत्र में अन्य देशों के खिलाफ अपने सैन्य खतरों को बढ़ा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *