Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए कुवैत ने किया मुआवजे का एलान

 

पीटीआई, दुबई।

कुवैत सरकार दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगाफ में लगी भीषण आग में मृत लोगों के परिवारों को 15-15 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 12.5 लाख रुपये) देगी। बता दें कि इस अग्निकांड में 46 भारतीयों सहित 50 लोगों की मौत हो गई थी।

कुवैती अधिकारियों के अनुसार, मंगाफ शहर में 12 जुलाई को सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग भूतल पर स्थित गार्ड के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस इमारत में 196 प्रवासी कामगार रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे।
अरब टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिवारों को 15-15 हजार अमेरिकी डॉलर का मुआवजा मिलेगा।

यह भी पढें   स्वराज्य : वैदिक और आधुनिक चिंतन के परिप्रेक्ष्य में : केशवप्रसाद चौलागाईं (धर्माचार्य)

सरकारी सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा कि मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और इसे मृतकों के देशों के दूतावासों को दिया जाएगा। संबंधित दूतावास सुनिश्चित करेंगे कि मृतकों के परिवारों को तुरंत एवं सुचारू रूप से धनराशि वितरित की जाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com