Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल टेलिकम के प्रबन्ध निदेशक पद के लिए १७ व्यक्तियों की उम्मीदवारी

 

काठमांडू, १९ जून । नेपाल टेलिकम के प्रबनध निदेशक पद के लिए १७ व्यक्तियों ने उम्मीदवारी दी है । उनमें से ३ व्यक्ति नेपाल टेलिकम के ही कर्मचारी हैं । जेष्ठ २२ गते टेलिकम ने प्रबन्ध निदेशक पद के लिए दरखास्त आह्वान किया था । आवेदन के लिए कल मंगलबार अन्तिम दिन था । संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय के अनुसार इस अवधि में १७ व्यक्तियों ने उक्त पद के लिए दावेदारी पेश किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार टेलिकम में कार्यरत निमित्त प्रबन्ध निर्देशक संगीता पहाडी, अनिल कुमार झा और शालिग्राम पराजुली ने भी प्रबन्ध निदेशक पद के लिए दरखास्त दिया है । बांकी १४ व्यक्ति टेलिकम से बाहर के हैं । वह हैं– बिमल आचार्य, राजेश जोशी, अनन्तप्रकाश मल्लिक, बुद्धिप्रसाद आचार्य, शालिकराम सुवेदी, रमेशप्रसाद जोशी, कमल लामिछाने, केदारनाथ कोइराला, नगेन्द्रकुमार दास, सुभाष शाह, लक्ष्मण महर्जन, कृष्णप्रसाद भण्डारी, चिन्तामणि बराल र प्रेमप्रसाद सिलवाल । आवेदन के लिए टेलिकम में कहा था कि ३५ साल से ५८ साल उम्र के बीच के व्यक्ति जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्था से वाणिज्य, व्यवस्थापन, व्यापार, प्रशासन, कानून, सूचना प्रविधि, इलेक्ट्रोनिक्स इन्जिनियरिङ, टेलिकम्युनिकेशन इन्जिनियरिङ, कम्प्युटर इन्जिनियरिङ, सिभिल इन्जिनियरिङ तथा मेकानिकल इन्जिनियरिङ में से किसी एक विषय में कम से कम स्नातकोत्तर किया हो, ऐसे व्यक्ति आवेदन दे सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *