Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से ३४ लोगों की मौत

 

काठमांडू, असार ७ – भारत के तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या बढ़कर ३४ हो गई है । राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और शोक संतप्त परिवारों को दस–दस लाख रुपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है ।
रिपोर्ट के अनुसार गत मंगलवार की रात करीब ७० लोगों ने पैकेट में बिकने वाली नकली शराब पी ली, जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ने लगी तथा इनमें से कुछ लोग बेहोश भी हो गए । जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३४ हो गई है । मृतकों में से २२ लोगों की पहचान करके अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढें   12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद, 21 जून को आईसीपी परिसर में लगेगा भव्य योग शिविर

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुखद घटना में ३४ लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और उनके परिवारों को दस–दस लाख रुपए और अन्य लोगों को ५०–५० हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की । स्टालिन ने मौतों का कारण बनने वाले मेथनॉल की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है । घटना के सिलसिले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
स्टालिन ने घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और इस मामले से संबंधित आपराधिक जांच विभाग (सीबी–सीआईडी) द्वारा जांच कराने का आश्वासन दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *