योजना आयोग के उपाध्यक्ष में सोहन साह नियुक्त
काठमांडू, असार ७ – मधेश प्रदेश सरकार ने नीति तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष में डॉ. सोहन साह को नियुक्त किया गया है । कल मुख्यमन्त्री सतिश सिंह ने उन्हें नीति तथा योजना आयोग में नियुक्त किया है । साह ने कल ही पद तथा गोपनीयता की शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया है ।
साह इससे पहले जनमत पार्टी के सरकार में रहते हुए नीति तथा योजना आयोग के सदस्य थे । जनमत ने माघ ७ गते सरकार छोड़ने के तत्कालीन सरकार ने साह को बर्खास्त कर दिया था ।


