Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाजरकोट में बाढ़ की वजह से एक शिक्षक की मृत्यु, ६ घायल

 

काठमांडू, असार ९ – काँक्रेविहार (सुर्खेत) भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से जाजरकोट के कुशे गाँवपालिका–१, तारेचौर नजदीक के नदी में मछली पकड़ने के लिए गए एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और ६ लोग घायल हैं । घायलों का उद्धार किया जा चुका है ।
कुशे गाँवपालिका–९ के इन्द्रबहादुर रोकाय की मृत्यु होने को लेकर गाँवपालिका के उपाध्यक्ष देविका सिंह ने जानकरी देते हुए बताया कि इन्द्र बहादुर उस समय नदी में मछली मारने के लिए गया हुआ था । ठीक उसी समय बाढ़ के आने से वह भी वहाव के साथ ही बह गया । मृतक रोकाय उसी पालिका के मालटाकुरा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक थे ।
बाढ़ के ही कारण कुशे–४, तम्ती के राजेन्द्रबहादुर शाही, खिमबहादुर शाही, पृथ्वीबहादुर शाही, जीवन जैसी, कुशे–१, तारेचौर के गोविन्द रावत और दीपेन्द्रबहादुर घायल हैं ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – मतदाता सुबह से ही लाइन में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com