स्थानीय सरकार आज बजट सार्वजनिक करेगी
काठमांडू, असार १० – आगामी आर्थिक वर्ष २०८१÷८२ के लिए स्थानीय तह आज (सोमवार) बजट सार्वजनिक करेगी । ७ सौ ५३ पालिका में से कुछ ने इससे पहले ही बजट सार्वजनिक कर लिया है तो अधिकांश स्थानीय पालिका आज ही बजट सार्वजनिक करेंगी ।
स्थानीय सरकार संचालन ऐन, २०७४ के दफा ७१ और अन्तर सरकार वित्त व्यवस्थापन ऐन, २०७४ के दफा २१ की व्यवस्था अनुसार प्रत्येक वर्ष असार १० गते के भीतर ही आर्थिक वर्ष का राजस्व और व्यय (बजट)का अनुमान स्थानीय तह से सम्बन्धित गाँव या नगर सभा में पेश करना होगा । उसी व्यवस्था अनुसार रविवार तक बजट नहीं लाने वाले सभी स्थानीय निकाय को आज ही अपने अपने एक वर्षीेय आय व्यव का विवरण सार्वजनिक करना होगा ।
कल तक ३८ स्थानीय तह ने अपना बजट सार्वजनिक कर लिया है । सङ्घीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय के अनुसार कोशी प्रदेश के दो, मधेश प्रदेश ६, बागमती के ६, गण्डकी प्रदेश में १४ लुम्बिनी के ३, सुदूरपश्चिम प्रदेश के तीन तथा कर्णाली प्रदेश के १ स्थानीय तह ने अपना बजट पेश कर दिया है । आज बाकी सात सौ १५ स्थानीय तह अपना बजट पेश करेगी ।
असार १० गते के भीतर ही सभी स्थानीय तह को नीति तथा कार्यक्रम लाना है और असार मसान्त तक बजट पारित करने की कानूनी व्यवस्था है ।

