Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश अध्यक्षों का एकमत… अध्यक्ष में माधव नेपाल और महासचिव में घनश्याम भुसाल

 

काठमांडू, असार १३ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी अध्यक्ष में माधव नेपाल और महासचिव में घनश्याम भुसाल को सर्वसम्मत में चुनने का निर्णय लिया है । ये जानकारी लुम्बिनी प्रदेश के अध्यक्ष सोमप्रसाद पाण्डे ने दी ।
उन्होंने कहा कि सम्मानित नेता झलनाथ खनाल को अधिकार सहित का पद देकर महाधिवेशन सर्वसम्मत से करनी चाहिए । इस बात पर सभी का जोर है ।
उन्होंने कहा कि “पार्टी द्वारा जो निर्णय लिए गए हैं । उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीन नेता चाहिए । यह निष्कर्ष निकल कर आया । बैठक में अध्यक्ष के पद पर माधव नेपाल को ही एक और कार्यकाल देना चाहिए । महासचिव घनश्याम भुसाल और सम्मानित नेता खनाल को अधिकार सहित का पद देएर महाधिवेशन सर्वसम्मत करनी होगी ।
आज की बैठक और चर्चा में कोसी के बलदेव चौधरी, मधेस प्रदेश के रामचन्द्र यादव, वागमती की सावित्री भुसाल, गण्डकी के श्रीराम बराल, लुम्बिनी के पाण्डे, कर्णाली के अम्बर थापा और सुदूरपश्चिम के हर्कबहादुर सिंह सहभागी थे । इसी तरह उपत्यका विशेष के केदार सञ्जेल भी सहभागी थे ।
पाण्डे ने बताया कि नेपाल और खनाल के साथ चर्चा हो गई है अब भुसाल से चर्चा करना बाकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *