भारतीय दूतावास द्वारा साहित्य संवाद कार्यक्रम आयोजित

काठमांडू 27 जून
त्रिभुवन विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय के सभागार में भारतीय दूतावास द्वारा साहित्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ ऊषा ठाकुर जी को नेपाली एवं हिंदी साहित्य के संवर्धन एवं बिकास के लिए किए गए योगदान हेतु भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
प्राध्यापक डॉ ऊषा ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है बल्कि समस्त नेपाली साहित्यकारों का सम्मान है।
कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के डी सी एम प्रसन्न कुमार, पी आई सी विंग की प्रथम सचिव गीतांजलि जी, सांसद माननीय मंगल प्रसाद गुप्ता जी, श्री रामभक्त ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नेपाली कवयित्री नीमा सुबेदी ने अमृता प्रीतम की कविता मैं फिर मिलूंगी का नेपाली अनुवाद वाचन किया ।पुस्तकालय प्रमुख श्री सागरराज सुवेदी जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरव का क्षण है जब नेपाल की साहित्यकार को भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में प्रथम सचिव गीतांजलि जी, डॉ ऊषा ठाकुर एवं पी आई सी के अताशे श्री सत्येन्द्र दहिया जी को हिमालिनी की ओर से स्नेह चिन्ह प्रदान किया गया ।




