पोखरेल द्वारा सरकार की आलोचना, लिखा‘गजब का तरीका’
काठमांडू, आषाढ़ १८ – नेकपा (एमाले) के महासचिव शंकर पोखरेल ने वर्तमान सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के प्रति व्यंग्य किया है । सामाजिक संजाल फेसबुक पर पोखरेल ने अपना एक पोस्ट शेयर किया है । जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री तथा वालेन्द्र शाह नेतृत्व के सरकार के काम करने के जो तरीके है उस शैली को लेकर आलोचना करते हुए लिखा है ‘गजब का तरीका’ ।
प्रधानमंत्री तथा त्रिभुवन विश्वविद्यालय के कुलपति वालेन्द्र शाह ने बुधबार नेपाल सरकार के पूर्वसचिव तथा वरिष्ठ शहरी योजनाविद् किशोर थापा को त्रिवि सेवा आयोग के अध्यक्ष में नियुक्त किया है । इस नियुक्ति के बाद ही महासचिव पोखरेल की यह प्रतिक्रिया आई है । पोखरेल ने अपने पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि विगत में बालेन शाह के साथ ही स्थानीय चुनाव में प्रतिस्पर्धा करने वाले व्यक्ति को ही अध्यादेश के माध्यम से रिक्त कराए गए राजनीतिक पद पर लाना सरकार के दोहरे चरित्र को दिखाती है ।
उन्होंने सरकार की नियत पर प्रश्न उठाते हुए लिखा है कि सरकार दाबा कर रही थी कि विश्वविद्यालय को राजनीति मुक्त बनाया जाए लेकिन हर जगह अपने ही संपर्क के व्यक्तियों की नियुक्ति की जा रही है । महासचिव पोखरेल ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि विश्वविद्यालय को राजनीति मुक्त बनाने के बहाने में विद्यार्थी संगठनो पर प्रतिबंध लगाकर सरकार ने अपना वास्तविक चेहरा दिखाया है ।

