प्रतीक थापा को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा
काठमांडू, असार १४ – आज (शुक्रवार) राजधानी के बौद्ध क्षेत्र से पूर्वगृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल के पुत्र प्रतीक को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार प्रतीक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा । कल शनिवार सार्वजनिक छुट्टी (बिदा) होने के कारण उन्हें रविवार को काठमांडू जिला अदालत में पेश किया जाएगा । यह जानकारी काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय ने दी है ।
थापा नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण में फरार अभियुक्त हैं । उनपर अदालत से गिरफ्तारी बारंट जारी किया गया था । वारंट जारी के १४ महीने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है ।


