नेकपा महाधिवेशन… बंद सत्र सञ्चालन के लिए खनाल के नेतृत्व में १३ सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल का गठन
काठमांडू, असार १७ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के दसवें राष्ट्रीय महाधिवेशन अन्तर्गत बंद सत्र सञ्चालन के लिए सम्मानित नेता झलनाथ खनाल के नेतृत्व में १३ सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल का गठन किया गया है ।
इसी तरह जगन्नाथ खतिवडा के नेतृत्व में १५ सदस्यीय बहस नोट कमिटी का गठन किया गया है । ये जानकारी एकीकृत समाजवादी ने दी है ।
गंगालाल तुलाधर और विजय पौडेल को लेकर माइन्युट कमिटी का गठन किया गया है । इसी बीच दसवें राष्ट्रीय महाधिवेशन के मतदान को लेकर एकीकृत समाजवादी ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से की जाएगी । नमूना मतदान किया जाने की भी जानकारी एकीकृत समाजवादी ने दी है । एकीकृत समाजवादी का महाधिवेशन रविवार से कमलादी स्थित प्रज्ञा भवन में चल रहा है । महाधिवेशन असार २० तक चलेगा ।


