बीआरआई परियोजना तत्काल आगे बढ़ाना चाहिएः एमाले सांसद् श्रेष्ठ

काठमांडू, १ जुलाई । नेकपा एमाले के सांसद् लिलानाथ श्रेष्ठ ने कहा है कि चीन द्वारा प्रस्तावित बेल्ट एण्ड रोड़ (बीआरआई) परियोजना को तत्काल आगे बढ़ाना चाहिए । उनका दावी है कि बीआरआई परियोजना नेपाल की हित में है ।
आज सोमबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए सांसद् श्रेष्ठ ने कहा– ‘बिआरआई परियोजना के संबंध में व्यापक बहस हो रहा है । इस परियोजना अन्तर्गत सिर्फ अनुदान लेना है या कर्जा भी ! इस विषय को लेकर जो चिन्ता व्यक्त हो रहा है, वह स्वभाविक भी है । लेकिन दो देशों के बीच जो समझदारी हुई है, क्या उसको कार्यान्वयन नहीं करना चाहिए ?’ उन्होंने कहा कि बीआरई प्रकृति की समझौता भारत के साथ भी हुआ है । उदाहरण स्वरुप उन्होंने रक्सौल–काठमांडू रेल मार्ग दिखाया ।
सांसद् श्रेष्ठ ने कहा कि सिर्फ भारत के साथ पारवहन और व्यापार होने के कारण भारत ने नेपाल को नाकेबंदी की है, इसीलिए चीन के साथ भी तत्कालीन सरकार ने पारवहन संझौता किया है । सांसद् श्रेष्ठ का मानना है कि व्यापरिक दृष्टिकोण से बीआरआई से नेपाल को फायदा होनेवाला है । उन्होंने कहा– ‘दो देशों के बीच यह एक महत्वपूर्ण सम्झौता है । नेपाल की विकास के लिए इसका महत्व कुछ ज्यादा ही है ।’

