Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकेश चन्द्र भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के नए अध्यक्ष

 

Lokesh chandra नई दिल्ली,३१, अक्टूबर। प्रख्यात शिक्षाविद् लोकेश चन्द्र भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गये हैं । उनकी अवधि तीन वर्ष की होगी ।
८७ वर्षीय चंद्रा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं । वे १७ वीं आईसीसीआर के प्रमुख के रूप में होगें । इससे पहले इस पदपर वयोवृद्ध कांग्रेस नेता कर्ण सिंह थे । भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के व्दारा उनकी नियुक्ति की गई है ।
शिक्षाविद् लोकेश चन्द्र इससे पहले इन्डियन कौन्सिल फौर हिस्टोरिकल रिसर्च के चेयरमैन तथा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के भाइस चेयरमैन जैसे कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर चुके हैं । वे दो बार राज्यसभा के सांसद १९७४-८० और १९८०-८६ रह चुके हैं ।
वर्तमान में, चन्द्रा भारतीय संस्कृति के इंटरनेशनल अकादमी जो कि एशियाई संस्कृतियों के लिए एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान है  उसके मानद निदेशक हैं । उन्हे शैक्षणिक जीवन और सार्वजनिक बहस में उनके योगदान को मान्यता देने हेतु २००६ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था ।
चंद्रा की प्रमुख कामो मे भारत और अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक समागम का अध्ययन है ।
उन्होंने कला, इतिहास और साइबेरिया, मंगोलिया, मध्य एशिया, तिब्बत, चीन, कोरिया, जापान, कम्बोडिया और इंडोनेशिया तथा साहित्य सहित कई क्षेत्रों की  किस्म पर लिखा है ।
उनकी ५९६ कृति तथा पाठ संस्करणों आचिकी है । उनमें से लगभग २० खंडों में तिब्बती साहित्य, तिब्बत की बौद्ध प्रतिमा विज्ञान, और बौद्ध कला के अपने शब्दकोश का एक इतिहास तथा तिब्बती-संस्कृत शब्दकोश सामग्री हैं ।
हरियाणा के अंबाला में १९२७ में जन्मे वे शिक्षाविदों के एक परिवार की निवासी है । उनके पिता रघुवीर एक विद्वान थे ।
चंद्रा लाहौर के पंजाब विश्वविद्यालय से १९४७ में मास्टर डिग्री (एमए) कीया ।
वे बहुभाषी भी हैं । वे पाली, अवेस्ता, पुरानी फारसी, जापानी, जानते हैं । वे हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी के अलावा चीनी, तिब्बती, मंगोलियाई, इंडोनेशियाई, ग्रीक,  जर्मन, फ्रेंच और रूसी लैटिन भी जानते हैं ।
आई सी सीआर सक्रिय रूप से भारत की बाह्य सांस्कृतिक संबंधों से संबंधित कार्यक्रमों के कार्यान्वयन करने के उद्देश्य से १९५० में स्थापित किया गया था ।

यह भी पढें   कक्षा १२ की परीक्षा आज से शुरु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *