पार्टी को रिफर्म करने का यह बहुत अवसर मिला है – डॉ. मुकुल ढ़काल
काठमांडू, असार १८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के महामन्त्री एवं प्रवक्ता डा. मुकुल ढ़काल ने कहा है कि बहुत अच्छा अवसर मिला है कि हम पार्टी में कुछ सुधार कर सकें और इसके लिए किसी को कोई शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए । पिछले कुछ दिनों से जो राजनीतिक घटना हो रही है इस विषय पर बोलते हुए उन्होंने यह बातें कही हैं । उन्होंने रास्वपा के विषय में टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी में कुछ सुधार लाने की आवश्यकता है ।
उन्होंने कहा कि शर्म मानने की कोई बात नहीं है पार्टी को सुधार करने का बहुत अच्छा अवसर मिला है ।
बीति रात राजनीति में जो तरंग उठी है उसके बाद रास्वपा की सचिवालय की बैठक सिंहदरबार में की जाने के बारे में भी उन्होंने बताया ।
उन्होंने कहा कि “ये मेरा व्यक्तिगत विचार है , लेकिन व्यक्त्गित विचार होने के बाद भी पार्टी के लिए बहुत बड़ा अवसर है । पार्टी में सुधार की आवश्यकता है, पार्टी को रिफर्म करने का यह बहुत अवसर मिला है । उन्होंने कहा कि इसे बड़े अवसर के रुप में लेकर हमें आगे बढ़ना होगा ।
उन्हो.ने इस बात पर भी जोर दिया कि सचिवालय की बैठक के बाद ही पार्टी कुछ आधिकारिक निर्णय करेगी ।
बीति रात दोनों बड़े दल एमाले और कांग्रेस के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर सहमति हुई है ।


