Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हाथरस सत्संग में हुई भगदड़… मृतकों की संख्या ११६ पहुँची

 

काठमांडू, असार १९ – भारत उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए एक घटना में अब तक ११६ लोगों क िमृत्यु हो चुकी है । यह घटना हाथरस में एक सत्संग कार्यक्रम के समापन दौरान भगदड़ मच गई जिसमें ११६ लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से १०८ महिलाएं हैं ।
जीटी रोड के किनारे डेढ़ सौ बीघा क्षेत्रफल में बनाए गए विशालकाय पंडाल में साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को अमंगल हो गया । सत्संग के बाद भोले बाबा के काफिले को निकलने के लिए श्रद्धालुओं को रोका गया, लेकिन आयोजक भीड़ को नहीं संभाल पाए ।
बाबा का काफिला हाईवे पर पहुंचते ही बेकाबू हुई भीड़ में भगदड़ मच गई । भगदड़ में हाईवे के दूसरे किनारे पर खेत में एक के ऊपर एक गिरे श्रद्धालुओं में से ११६ की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा घायल हुए हैं । हादसे के बाद घंटों तक चीत्कार मचा रहा ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया । मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है । प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को ५०,००० रुपये देने की घोषणा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com