यूरो कप … स्पेन और फ्रांस ने किया सेमिफाइनल में प्रवेश
काठमांडू, असार २२– आयोजक जर्मनी अतिरिक्त समय में २–१ से पराजित कर स्पेन ने यूरो २०२४ के सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है ।
मिकेल मेरिनो ने अतिरिक्त समय में के अन्तिम में निर्णायक गोल करने के बाद स्पेन ने अन्तिम चार की यात्रा तय की है । मुख्य प्रतियोगिता में ३६ वर्ष के बाद स्पेन को हराने का जर्मनी का लक्ष्य इस बार पूरा नहीं हो पाया ।
स्टुटगार्ड में हुए पहले क्वाटरफाइनल में डानी ओल्मो ने ५१ वें मिनट में लामिन यामल के पास में गोल करके स्पेन को शुरु में अग्रता दिलाई थी ।
जब स्पेन जीत की ओर बढ़ रहा था, तब ८९वें मिनट में जोशुआ किमिच के पास पर फ्लोरिन विट्जÞ ने जर्मनी के लिए बराबरी का गोल कर खेल को रोमांचक स्थिति में ला दिया ।
इसके बाद ३० मिनट के अतिरिक्त समय बढ़ँइँ ग्इँ । जहाँ डानी ओल्मो के पास में मिकेल मेरिनो ने ११९वें मिनट में गोल करते हुए स्पेन को २–१ से जीत दिलाया । अतिरिक्त समय के इंजुरी टाइम में स्पेन के डाद्दी कार्भाजल को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया ।
इसी तरह दूसरी ओर क्रिस्टयानो रोनाल्डो की पुर्तगात टीम यूरो २०२४के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई है । किलियन एमबाप्पे की फ्रांस टीम ने पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची ।
जर्मनी के हैम्बर्ग के वोक्सपार्क स्टेडियम में खेले दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस और पुर्तगाल की टीम निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकी। जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ । फ्रांस ने पेनाल्टी शूट आउट में पांचों मौकों को गोल में तब्दील किया, जबकि पुर्तगाल तीन गोल ही कर सकी।

