Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश… जनमत पार्टी नेतृत्व में ही वर्तमान सरकार को निरन्तरता

 

काठमांडू, असार २२– केन्द्र में सत्ता समीकरण के बदलने के बाद भी मधेश प्रदेश में जनमत पार्टी नेतृत्व की ही सरकार बनी रहेगी । जनमत पार्टी से मुख्यमन्त्री बने सतिस सिंह विश्वास मत लेने की तैयारी में हैं ।
कांग्रेस–एमाले गठबन्धन के नए सरकार समीकरण के साथ ही मधेस प्रदेश सरकार के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे थे । लेकिन नेकपा एमाले ने बताया कि जनमत पार्टी नेतृत्व में ही वर्तमान सरकार को निरन्तरता दी जाएगी । मुख्यमन्त्री सिंह ने दाबा किया है कि शनिवार को विश्वास मत सम्बन्धी प्रस्ताव में सत्तारुढ दल सहित ८ दल उनकी सरकार का समर्थन करेगी ।
मुख्यमंत्री सिंह ने बताया है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार में सहभागी ६ दल और कांग्रेस तथा लोसपा उन्हें ही विश्वास मत देंगे ।
एमाले संसदीय दल के नेता सरोज यादव ने बहा कि उनकी पार्टी विश्वास मत देगी । दिने बताए । उन्होंने कहा कि –हमारी पार्टी ने इसी सरकार को विश्वास मत देने का निर्णय कर लिया है । इस कारण ही हमने ह्वीप भी जारी नहीं किया है ।
माओवादी से खेलकूद मन्त्री बने युवराज भट्टराई (समीर) ने भी कहा है कि उनकी पार्टी वर्तमान सरकार को ही विश्वास मत देगी । हम इसी सरकार के पक्ष में मतदान करेंगे ।
इसी तरह मुख्यमन्त्री सिंह के पक्ष में ही कांग्रेस भी मतदान करने की तैयारी में है । एकीकृत समाजवादी ने भी वर्तमान सरकारको ही मत देने का फैसला किया है । इसके साथ ही लोसपा भी इसी सरकार का समर्थन करेगी । इसके साथ ही नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और नेपाल संघीय समाजवादी पार्टी भी वर्तमान सरकार के पक्ष में मतदान करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *