मधेश प्रदेश मुख्यमंत्री लेंगे विश्वास मत…चार दल के मंत्री बाहर, कांग्रेस लोसपा का स्वागत
काठमांडू, असार २२– जनमत नेतृत्व के मधेश सरकार से आज चार दल के ६ मंत्री को हटाया जा रहा है ।नेपाली कांग्रेस को सरकार में सहभागी कराने के लिए मुख्यमन्त्री सतिशकुमार सिंह माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी और नेपाल संघीय समाजवादी पार्टी को सरकार से हटाने जा रहे हैं । स्रोत के अनुसार मुख्यमन्त्री सिंह ने चार दल के मंत्रियों से इस्तीफा देने का आग्रह किया है ।
जेठ २५ को जनमत से सिंह के नेतृत्व के सरकार में माओवादी केन्द्र ने अर्थ और उद्योगा वाणिज्य तथा पर्यटन मन्त्रालय, एकीकृत समाजवादी ने भूमि व्यवस्था कृषि तथा सहकारी मन्त्रालय और ऊर्जा सिँचाइ तथा खानेपानी मन्त्रालय लिया था । इसी तरह एक–एक सीट मिले नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने श्रम तथा यातायात मन्त्रालय और संघीय समाजवादी पार्टी ने गृह संचार तथा कानून मन्त्रालय को लेकर सरकार में हैं ।
लेकिन केन्द्र में अभी कांग्रेस और एमाले के समीकरण होने के बाद मधेश में जनमत की सरकार को ही निरन्तरता देने के लिए दोनों दलों ने शुक्रवार की शाम को ही सहमति दे दी । उसी अनुसार मधेश में कांग्रेस को सहभागी किया जा रहा है ।
मुख्यमन्त्री सतिश सिंह आज विश्वास मत भी ले रहे हैं । लेकिन इससे पहले चार दल के मंत्रियों को बाहर कर कांग्रेस और लोसपा को सरकार में शामिल करने की तैयारी में हैं ।

