जैसे ही भ्रष्टाचार विरुद्ध काम होने लगी, सरकार गिराने का खेल हो गयाः परियार

काठमांडू, ८ जुलाई । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के प्रमुख सचेतक तथा सांसद् सन्तोष परियार ने दावा किया है कि जैसे ही सरकार भ्रष्टाचार विरुद्ध काम करने लगी, तब सरकार गिराने का खेल शुरु हो गया है । आज सोमबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
संसद् बैठक को सम्बोधन करते हुए सांसद् परियार ने कहा कि नक्कली भुटानी शरणार्थी प्रकरण में जब कुछ प्रतिवादी गिरफ्तार हो गए, तब राजनीतिक बेचैनी शुरु हो गई । उन्होंने आगे कहा– ‘सुशासन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध क्रियाशील सरकार को दी गई समर्थन को वापस कर चलखेल किया जा रहा है । मैं अनुरोध करता हूँ कि बेचन झा का फाइल आगे बढाया जाए ।’ कांग्रेस–एमाले की ओर संकेत करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘बेचन झा लोग आप को बेचैन करनेवाले हैं ।’

