व्यापारी के घर में बैठ कर नीति बनानेवाले नेता हमें नैतिकता के पाठ ना पढ़ाएः मनिष झा

काठमांडू, ८ जुलाई । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सांसद् मनिष झा ने दावा किया है कि कांग्रेस और एमाले के नेतागण व्यापारी के घर में बैठकर देश चलानेवाला नीति निर्माण करते हैं । आज सोमबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । एक–दूसरे पर आपासी विश्वास कायम रखने के लिए भी उन्होंने नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले से आग्रह किया है । सरकार परिवर्तन और राजनीतिक गतिविधि पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा– ‘व्यापारी के घर में बैठकर देश के भविष्य के लिए नीति बनानेवाले पार्टी के सांसद्गण रास्वपा को नैतिकता के पाढ ना पढ़ाए ।’
स्मरणीय है, नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ से कह रहे हैं कि उनको जल्द से जल्द प्रधानमन्त्री पद से इस्तिफा देना होगा । यही आग्रह पर सांसद् झा ने कहा कि संसद् में विश्वास का मत लेना संवैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस–एमाले इस्तिफा मांग कर राजनीतिक स्टण्ड कर रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘संसदीय प्रणाली और संविधान बनानेवाले राजनीतिक दलों में ही संसदीय प्रणाली और संविधान के प्रति क्यों अविश्वास हो रहा है ? संविधान और प्रणाली असफल होने की डर तो नहीं ? या चार दिनों में फिर दूसरा पल्टुराम का जन्म होने का खतरा है ? आप के पास बहुमत हैं तो चार दिन तक धैर्य करें और आपस में विश्वास भी करें ।’

