फ्रांस को हराकर स्पेन पहुँचा यूरोकप के फाइनल में
काठमांडू, असार –२६ स्पेन ने मंगलवार को फ्रांस पर २–१ की जीत के साथ यूरोपीय चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है । लेमिन यमल युरो में सबसे कम उम्र के स्कोरर बने हैं । मंगलवार की रात म्युनिख एरेना में हुए पहले सेमिफाइनल में स्पेन ने फ्रान्स को २–१ से हराकर फाइनल में पहुँच गया है ।
शुरुआत में फ्रांस ने अग्रता ली थी । नवें मिनट में ही रान्डल कोलो माउनी ने गोल करके फ्रान्स को अग्रता दिलाई थी लेकिन ये अग्रता लम्बे समय तक नहीं टिक सकी ।
२१ वें मिनट में लेमिन यमल ने शानदार गोल कर दोनों टीम को बराबरी पर ला दिया । इसके बाद डानी ओल्मो ने २५वें मिनट में गोल करते स्पेन को २–१ से अग्रता दिलाई । इसके बाद खेल में कोई गोल नहीं हो सका ।
स्पेन के युवा स्टार यमल यूरो में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का कीर्तिमान बनाया । गोल करते समय उनकी उम्र १६ वर्ष ३६२ दिन के थे । इससे पहले स्विट्जरलैंड के जोहान भोलनान्थेन ने सन् २००४ के युरो में फ्रान्स के विरुद्ध ही गोल किया था । उस वक्त उनकी उम्र १८ वर्ष १४१ दिन की थी । चौथी बार यूरो जीतने के लक्ष्य को लेकर चले स्पेन को अब नीदरलैंड और इंग्लैंड बीच होने वाले सेमिफाइनल के विजेता के साथ उपाधि के लिए खेलना है ।

