प्रचण्ड के खिलाफ वोट करने के लिए कांग्रेस ने जारी किया ह्विप

काठमांडू, ११ जुलाई । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के विरुद्ध वोट करने के लिए नेपाली कांग्रेस ने ह्विप जारी किया है । कल शुक्रबार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड प्रतिनिधिसभा (संसद्) में विश्वास का मत मांगने जा रहे हैं । इसी को मध्यनजर करते हुए कांग्रेस प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने एक निर्देशनात्मक सूचना जारी करते हुए नेपाली कांग्रेस पार्टी से संबद्ध सांसदों से कहा है कि संसद् बैठक में अनिवार्य उपस्थित होना है और प्रचण्ड के विपक्ष में मतदान करना है ।
कांग्रेस द्वारा जारी निर्देशन में कहा है– ‘आषाढ़ २८ गते शुक्रबार के दिन सुबह ११ बजे प्रारम्भ होनेवाला संसद् बैठक में अनिवार्य उपस्थित होना है, तटस्थ नहीं रहना है । सम्मानीय प्रधानमन्त्री श्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने संविधान की धारा १०० उपधारा २ अनुसार कहा है कि उनके प्रति प्रधिनिधिसभा में विश्वास है, लेकिन हमें इस प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान करना है, विपक्ष में मतदन करने के लिए निर्देशन (ह्विप) जारी किया जाता है ।’
स्मरणीय, संसद् की दूसरी बडी राजनीतिक शक्ति नेकपा एमाले ने भी इसीतरह पार्टी सांसदों के लिए ह्विप जारी किया है ।

