Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कास्की में भूस्खलन से ११ लोगों की हुई मृत्यु

 

काठमांडू, असार २८– कास्की में भूस्खलन से दबकर मरने वालों की संख्या ११ हो गई है । पोखरा–महानगरपालिका वडा नम्बर १९ पुरनचौर में एक ही परिवार के ७ लोग भूस्खलन में दब गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई है । वहीं पोखरा–३२ चैनपुर और मादी–११ में २ लापता लोगों का शव भी मिला है कुल मिलाकर मरने वालों की संख्या ११पहुँच गई है ।

पोखरा–३२ स्थित आरती ओझा का घर भूस्खलन से दब गया जिसमें १८ वर्षीया अनिता ओझा, ९ वर्षीय प्रतिक सुवेदी और ११ वर्षीया अनुस्का ओझा का भी शव मिला है । इसी तरह मादी गाँवपालिका वडा नम्बर ११ मेंभूस्खलन में लापता हुई ८० वर्षीया माइतीकुमारी गुरुङ का भी शव मिला है ।
गुरुवार की रात को हुए भूस्खलन से दबकर पोखरा–१९ पुरन्चौर में ४७ वर्षीय कुलबहादुर परियार, उनको पत्नी ४३ वर्षीया मनकुमारी, ८५ वर्षीया माँ लक्षिमा, बेटी १५ वर्षीय प्रशना, २० वर्षीया प्रभा, जमाई २५ वर्षीय अस्मित और तल्लाकोट की राधिका परियार की जान चली गई है । सभी के शव को पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com