प्रधानमन्त्री ‘प्रचण्ड’ ले रहे हैं आज पाँचवी बार विश्वास मत
काठमांडू, असार २८ –प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज विश्वास मत लेने जा रहे हैं । इसके लिए अब से कुछ ही देर बाद प्रतिनिधि सभा की बैठक होने वाली है ।संसद् के दो बड़े दल नेपाली कांग्रेस और एमाले के बीच केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में नए सरकार गठन करने की समझदारी हुई । इस अनुसार ही एमाले ने अपने मंत्रियों को वापस बुलाया और समर्थन वापस लिया था ।
सरकार में सहभागी दल से समर्थन वापस लेने के ३० दिन के भीतर प्रधानमन्त्री द्वारा विश्वास मत लेने का संवैधानिक व्यवस्था है । इसी व्यवस्था के अनुसार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज विश्वास मत ले रहे हैं ।
२७५ सदस्यीय प्रतिनिधिसभा में बहुमत के लिए १३८ मत चाहिए जबकि अभी तक प्रचण्ड के पास माओवादी (३२), रास्वपा (२१) और एकीकृत समाजवादी (१०) करके पूरे ६३ मत मात्र है । इसलिए यह तो तय है कि प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को विश्वास मत नहीं प्राप्त हो सकेगा ।
विश्वास मत नहीं मिलने के बाद वो पदमुक्त होंगे और नई सरकार गठन प्रक्रिया शुरु की जाएगी । कांग्रेस, एमाले के साथ ही अन्य दल नए सरकार के गठन के लिए आज ही अपना दाबा पेश करने की तैयारी में हैं ।
प्रचण्ड को विश्वास मत नहीं देने के लिए कांग्रेस, एमाले तथा अन्य दल ने ह्वीप जारी की है ।


