पेरिसडाँडा से प्रचण्ड करेंगे विशेष सम्बोधन
काठमांडू, असार २८ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड संसद की बैठक के बाद पार्टी कार्यालय से विशेष सम्बोधन करेंगे । देश में विकसित पिछले राजनीतिक घटनाक्रम के विषय में पार्टी कार्यालय पेरिडाँडा से प्रधानमन्त्री प्रचण्ड विशेष सम्बोधन करने वाले हैं । प्रचण्ड ने संसद से कुछ ही समय विश्वास मत लेने वाले हैं । लेकिन यह तय है कि उन्हें विश्वास मत नहीं मिलेगा । एक माओवादी केन्द्र के नेता अनुसार प्रधानमन्त्री में विश्वास मत नहीं मिलने के बाद ही वें पत्रकार सम्मेलन कर आगामी रणनीति तथा अन्य विषय को सार्वजनिक करेंगे ।


