Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी में जाएं – प्रचण्ड

 

काठमांडू, असार २८ –  प्रधानमन्त्री पुष्कमल दाहाल प्रचण्ड ने आह्वान करते हुए कहा कि संविधान ही संशोधन करना है तो खुली बहस में जाएं । आज के प्रतिनिधिसभा की बैठक में उन्होंने प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी में जाने का प्रस्ताव रखा है ।
उन्होंने कहा कि “यदि संविधान संशोधन ही करना है तो आइए खुली बहस करते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी में जाए तो बेहतर ।साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दलित और महिलाओं का प्रतिनिधित्व और बढ़ाए । उत्पीडि़त जाति, वर्ग और समुदाय के अधिकार को और अधिक सुरक्षित करें । विपन्न वर्ग के राज्यसंरचना में प्रतिनिधित्व बढ़ाए । महिला, उत्पीडि़त वर्ग, जाति और क्षेत्र का सम्मानजनक प्रतिनिधित्व इस संविधान का आत्मा है ।” उन्होंने नेपाल को भी दो दलिय बनाने का कसरत करने का आरोप लगाया है । उन्होंने स्थिरता के नाम में समावेशी प्रतिनिधित्व समाप्त करने का भी आरोप लगाया है ।
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट दिखता है कि अस्थिरता का कारण दिखाकर आप समावेशी और समानुपातिक प्रतिनिधित्व तथा छोटे दलों का अस्तित्व समाप्त करना चाह रहे हैं । उन्होंने कहा कि – कुछ पश्चिमी देशों का नकल करके नेपाल को भी दो दलीय बनाने का कसरत कर रहे हैं । २०४७ साल से २०६३ साल तक यही प्रावधान था । क्या स्थिरता थी उस समय ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed