Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रसुवा बाढ़ – ३८४ पर्यटक लापता

 

काठमांडू, भाद्र १० – बुधवार की सुबह भोटेकोशी नदी में आए बाढ़ के कारण देश तथा विदेश को मिलाकर कुल ३८४ पर्यटक लापता हैं । नेपाल पर्यटन बोर्ड ने जानकारी दी है कि लापता हुए पर्यटकों में से २९१ विदेशी लोग हैं तथा ९३ लोग नेपाल के हैं ।
बोर्ड ने बताया है कि विभिन्न संबंधित निकायों से सम्पर्क कर लापता हुए पर्यटकों के बारे में विवरण निकाल लिया है । बुधवार की सुबह लगभग साढ़े ८ बजे के आसपास चीन के तिब्बत से अचानक आए बाढ़ ने नेपाल के भोटेकोसी नदी में प्रवेश किया । बाढ़ से रसुवा, नुवाकोट और धादिङ में भारी जनधन की क्षति हुई है । बोर्ड के अनुसार लापता होने वाले विदेशी पर्यटकों में १०५ से ज्यादा भारतीय लोग हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com