Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में हुयी वस दुर्घटना मेंसात भारतीय सहित 62यात्रियों के मरने का अनुमान

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
गुरुवार की रात साढ़े तीन नारायण गढ काठमांडू राजमार्ग के मुग्लिंग के निकट सिमताल के पास दो बसें त्रिशूली नदी में गिरने से सात भारतीय सहित 62यात्री वह गये है। चितवन के जिलाधिकारी इंद्र देव यादव के जानकारी के अनुसार वीरगंज से चालक सहित 24यात्री लेकर एंजल ट्रेवल्स काठमांडू जा रही है। वहीं काठमांडू से गणपति डीलक्स चालक सहित 41यात्रियों के साथ गौर आ रहीथी। गुरुवार की रात 3.30बजे मुग्लिंग के निकट सिमताल जगह में लैंड स्लाइड की चपेट में आने से दोनों वसें 50फीट नीचे त्रिशूली नदी में गिर गयी।नारायणी डीलक्स वस के तीन यात्री खिड़की से कूदकर जान बचाने में कामयाब रहे।नदी में लापता यात्रियों में आबिद मियां , संतोष ठाकुर, सुनील साह शहनाज़ आलम तथा एक अन्य भारतीय शामिल हैं।
घटना के बाद नेपाली सेना, शस्त्र वल तथा गोताखोर की टीम राहत कार्य में जुट गई है। वस को पता लगाने के लिए गोताखोर चुम्बक का सहारा ले रही है।एक वस का पता चला है। समाचार लिखने तक किसी यात्री को गोताखोर निकालने में सफलता हासिल नहीं की हैं। नदी में पानी के जलस्तर अधिक होने से गोताखोर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी यात्री पानी में बहने से मौत हो चुका है। पूर्व मंत्री तथा आजपा के अध्यक्ष प्रभु साह इस दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *