सिरहा में सांप के डसने से एक महिला की मौत
सिरहा, १३ जुलाई । सांप के डसने से सिरहा जिला गोल बाजार नगरपालिका–८ चोहर्वा निवासी ३० वर्षीया रोशिना खातुन की मौत हो गई है । खातुन सर्लाही जिला पर्सा गांवपालिका संग्रामपुर के स्थायी निवासी हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार चुल्हे से राख निकालते समय खातुन को सांप ने डस लिए था । उपचार के लिए उनको कर्जन्हा स्थित फूलकुमारी महतो मेमोरियल अस्पताल ले गया था । लेकिन इससे पहले चाहर्वा सैनिक गण परिसर में स्थित जयकाली सर्पदंश उपचार केन्द्र में ले गया था । लेकिन उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई है ।

